BANKA में ग्रामीणों ने फूंक दिया पोकलेन और ट्रैक्टर, आग बुझाने गई दमकल में भी लगाई आग

बांका: BANKA के आनंदपुर ओपी थाना क्षेत्र में बालू संवेदक द्वारा बालू उठाव करने के लिए बनाए गए गहरे गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत होने के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। गुस्साए लोगों ने मौके पर दो पोकलेन और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। सूचना पर आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड वाहन में भी आक्रोशित लोगों ने आग लगा दिया। जिससे सभी वाहन धू धू कर जल गए। इस दौरान जमकर कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा भी चला। आक्रोशित लोगों को उग्र देख हुए पुलिस प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।

ये भी पढ़ें- AURANGABAD में अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी को हराने के लिए घर त्याग दिया पूर्व मंत्री ने, कहा…

घटना गुरुवार संध्या की है। घटना की सूचना पर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार भी मौके पर पहुंचे। मामला उग्र देखते हुए आसपास के कई थाने की पुलिस एवं एसएसबी जवान मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार BANKA के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर ओपी थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव के पास नदी में बालू संवेदक द्वारा बालू उत्खनन को लेकर किए गए गहरे गड्ढे में डूबने से धर्मेंद्र शर्मा उर्फ संतोष शर्मा का पुत्र प्रिंस कुमार की डूबने से मौत हो गई थी।

BANKA

ये भी पढ़ें- आसान नहीं होगा VALMIKINAGAR से संसद का सफर, राजद और जदयू में किसका पलड़ा भारी

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार नदी की तरफ गया हुआ था। काफी देर तक वापस लौटकर घर नहीं आया। परिजन एवं ग्रामीण खोजबीन के लिए नदी के पास पहुंचे, इस दौरान आसपास नहीं मिलने के बाद जेसीबी से किए गए गड्ढे में खोजबीन शुरू की गई। इसके बाद गड्ढे के अंदर से बच्चे को निकाल कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन द्वारा मेरीकुलस ऑर्गेनाइजेशन मिक्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा खुदाई करने का आरोप लगाया है। जिसके कारण गहरे गड्ढे में बच्चों की डूबने से मौत हुई। इसके बाद आक्रोशित मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने मिलकर पहले जमकर बवाल किया इसके बाद दो पोकलेन और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें- भाजपा की नीति है ‘चंदा दो धंधा लो, अगर नहीं दिए चंदा तो ईडी का फंदा लो’, पढ़ें और क्या कहा NALANDA के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने

आग लगाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। लेकिन आक्रोशित लोगों ने फायर ब्रिगेड गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। मौके पर उपस्थित पुलिस भी चाह कर कुछ नहीं कर पा पाई। लोगों को उग्र देखकर पुलिस को मौके से पीछे हटना पड़ गया। जिसके सूचना के बाद एसडीपीओ राज किशोर कुमार के साथ काफी संख्या में आसपास के थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बैठक कर आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया।

ये भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन आएगा तो देश में होगा विकास, PATNA में शत्रुघ्न सिन्हा का भाजपा पर तंज

बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ राज किशोर कुमार, कटोरिया इंस्पेक्टर बबलू कुमार, चानन थानाध्यक्ष बिसुनदेव कुमार, कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद राय, सुईया थानाध्यक्ष विशाल कुमार, आनंदपुर ओपी अध्यक्ष विपिन कुमार, एवं बीपीएस कपिल पासवान, चानन बीडीओ राकेश कुमार एवं बेलहर कैंप के दर्जनों सशस्त्र पुलिस बल मृतक प्रिंस कुमार के घर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और उग्र ग्रामीणों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू बांका भेज दिया।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BANKA

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

BANKA
BANKA
BANKA
BANKA

BJP Mahila Morcha President Seema Singh: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश...

BJP Mahila Morcha President Seema Singh: झारखंड में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की नव चयनित प्रदेश अध्यक्ष...

Samrat Chaudhary Democracy March: पटना में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा...

Samrat Chaudhary Democracy March: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी...

Jio Platforms IPO Listing: पहले ही दिन जियो के शेयर में...

Jio Platforms IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में लिस्टिंग के पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का शेयर बुधवार को ₹1,419...