पटना नगर निगम की वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, कई लोग घायल

पटना सिटी : पटना सिटी बाईपास थाना इलाके के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ में पटना नगर निगम की वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी। ई-रिक्शा में सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा एजेंसी अस्पताल भेजा गया जहां एक की मौत हो गई है। व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वहीं रफ्तार तेज होने का कारण घटना बताई जा रही है। ई-रिक्शा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। वहीं कॉरपोरेशन की गाड़ी की भी रफ्तार तेज बतायी जा रही है। आए दिन तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटनाएं हो रही है। सरकार और प्रशासन को इस पर कोई लगाम नहीं देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि जिस तरह पटना नगर निगम की गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ रही है। ई-रिक्शा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। वहीं घटना में सात लोग घायल हुए थे जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।शुक्र है कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला मामला क्या है।

यह भी पढ़े : पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस ने को दबोचा, इसलिए दी थी फायरिंग की घटना को अंजाम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...