Advertisment

गया में एक प्रत्याशी ऐसा भी चंदा मांग कर अपनी किस्मत आजमा रहे ‘मिस्टर डोनेशन’

गया : बिहार में लोकसभा के चुनावी दंगल में नेता और बाहुबली अपना दम दिखा रहे हैं। वहीं बिहार के गया लोकसभा सीट से एक उम्मीदवार ऐसा है, जो लोगों से चंदा मांग कर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अशोक कुमार पासवान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यह ऐसे प्रत्याशी है, जिनका बैंक बैलेंस शून्य है। वहीं, इनका घर भी बिहार सरकार की जमीन में है।

चुनावी दंगल में एक प्रत्याशी ऐसा भी

गया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रथम चरण में ही चुनाव होना है। चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में जुड़ गए हैं। बिहार के गया लोकसभा के एक प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिन्होंने नामांकन की डिपॉजिट राशि भी चंदा जुुटाकर किया और अब चुनाव प्रचार भी अनोखे तरीके से चंदा जुटाकर रहे हैं।

बिहार सरकार की जमीन में घर, बैंक बैलेंस शून्य, ये हैं ‘मिस्टर डोनेशन’

लोकसभा चुनाव की सियासत बिछ चुकी है। गया लोकसभा क्षेत्र से 14 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार के चुनावी दंगल में एक ओर नेता और बाहुबली अपना दम दिखा रहे हैं। एक ओर प्रमुख दलों के प्रत्याशी अपनी झोली से खर्च कर जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर बिहार के गया लोकसभा सीट से एक ऐसा उम्मीदवार है जो लोगों से चंदा मांग कर अपनी किस्मत आजमा रहा है। ये ‘मिस्टर डोनेशन’ निर्दलीय लड़ रहे हैं और चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इनके इनके पास बैंक बैलेंस नहीं है। बिहार सरकार की जमीन में घर है। यह हाथ जोड़कर चंदा मांग कर चुनाव लड़ रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं।

झोली फैला चंदा जुटा रहे गया लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी अशोक

बिहार के गया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से से अशोक कुमार पासवान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आकाश पासवान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में खड़े हैं, लेकिन यह पूरे जोश जज्बे से अपने चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। खास यह है, कि वे जनता के बीच जा रहे हैं और जनता से मदद मांग रहे हैं। जनता से मदद के तौर पर झोली फैलाकर हाथ जोड़कर दस रुपए मांगते हैं और एक वोट की भी अपील करते हैं।

50 वर्ष तक का इतिहास खंंगालते हैं, पहले के जीते सांसदों की पोल भी खोलते हैं

अशोक कुमार पासवान निर्दलीय प्रत्याशी है, लेकिन वे बेबाक है। बेबाक तरीके से अपनी बातें रखते हैं और लोगों से 10 रूपए की मदद लेने में सफल हो जाते हैं। साथ ही एक वोट का आश्वासन भी लेते हैं। अशोक कुमार पासवान विभिन्न सांंसदों से जुड़े 50 सालों तक के इतिहास के बारे में बोल जाते हैं। कई सांसदों के बारे में बताते भी है। कई सांसदों के विभिन्न खामियों का उदाहरण भी देते हैं, कि किसने क्या किया। अशोक पासवान की बेबाकी से प्रभावित होकर लोग उन्हें 10 रुपए आसानी से देते हैं। इस तरह 10 का चंदा और एक वोट देने की अपील से अशोक पासवान चुनावी अभियान में जोर-जोर से जुटे हुए हैं।

दिख रहा अजब-गजब नजारा

इस तरह गया लोकसभा चुनाव में अजब-गजब नजारा दिख रहा है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार पासवान का चुनाव चिन्ह ऑटो है। वह काफी चर्चा में बने हुए हैं। चर्चा में इसलिए बने हुए हैं कि यह पहले ऐसे कैंडिडेट है, जो कि नामांकन में जमा होने वाली डिपॉजिट राशि भी चंदा मांग कर भरी थी। वहीं, अब चुनाव प्रचार भी चंदा मांगकर कर रहे हैं। हालांकि, अशोक कुमार पासवान के चुनाव प्रचार को लेकर लोग इसे काफी कौतूहल भरी निगाह से भी देखते हैं। साथ ही अजीबोगरीब ऐसे प्रत्याशी भी है, जो चंदा मांग कर लोकसभा चुनाव लड़ रहे है।

कई दशक से देख रहा हूं कोई सांसद कुछ नहीं करता

अशोक कुमार पासवान बताते हैं, कि गया लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दुबारा देखने नहीं आता है। बात कर लें, ऑटो वाली की, तो कमाई हो या न हो, लेकिन उन्हें 300 की चुंगी देनी पड़ती है। बेरोजगारी की समस्या ने लोगों की कमर तोड़ दी है। इन सभी मुद्दों के साथ में चुनावी मैदान में आए हैं। उनका चुनाव चिन्ह टेंपो है। अशोक कुमार पासवान बताते हैं, कि आज के नेता को देख रहे हैं, कि यह सब अपने परिवार को सेटल कर रहे हैं। अपनी संपत्ति को सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं।

10 रुपए और एक वोट दीजिए

अशोक कुमार पासवान बताते हैं, कि उनका चुनाव प्रचार प्रचार लोगों के चंदे से चल रहा है। वे ऑटो से प्रचार कर रहे हैं। वहीं, 10 का नोट और एक वोट दीजिए की अपील लोगों से कर रहे हैं। लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है। लोग 10 रुपए का नोट दे रहे हैं, वोट देने की भी आश्वासन दे रहे हैं। बताते हैं, कि पब्लिक से जितना चंदा आया है, वहीं खर्च करूंगा। ऑटो से प्रचार करूंगा। 10 रुपए का हिसाब चौराहे पर लोगों को दूंगा।

बेरोजगार हूं आय का कोई साधन नहीं है

अशोक कुमार पासवान बताते हैं कि वह बेरोजगार है। आय का कोई साधन नहीं है। हमारे समक्ष बेरोजगारी है। चंदा से चुनाव लड़ रहे हैं। लोग प्यार दे रहे हैं। गया लोकसभा अंतर्गत सभी छह विधानसभा क्षेत्र में भी जाएंगे और चुनाव प्रचार के दौरान 10 रुपए का नोट और एक वोट मांगेंगे।

यह भी पढ़े : गया सीट से कुमार सर्वजीत ने भरा पर्चा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...