Advertisment

चुनावी कार्यक्रम के बीच GAYA से राजद प्रत्याशी ने मनाया जन्मदिन, कहा ‘माता पिता नहीं लेकिन…’

चुनाव प्रचार के दौरान ही इंडिया गठबंधन के GAYA के राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत का मना 47वां जन्मदिन, कहा-आज मेरे माता-पिता नहीं लेकिन उपस्थित माननीय पिता तुल्य

गया: बिहार के GAYA लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ने गया में बुधवार को अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनका जन्मदिन भी मनाया गया। ऐसे में चुनावी कार्यक्रम के बीच ही उनका जन्मदिन भी मनाया गया। पूर्व मंत्री और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव भी इस मौके पर मौजूद थे।

JDU नेता संजय झा ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ

गया के राजेंद्र आश्रम में बुधवार को इंडिया गठबंधन के चुनावी मुख्य कार्यालय का उद्घाटन महागठबंधन के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत, जहानाबाद लोकसभा के प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व डिप्टी मेेयर मोहन श्रीवास्तव व अन्य के द्वारा किया गया। इस मौके पर राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत का जन्मदिन भी मनाया गया। बुधवार को उनका जन्मदिन था। केक काटकर उनके जन्मदिन की खुशी मनाई गई।

मां-बाप से आशीर्वाद लेने के बाद बुलेट से नामांकन करने पहुंचे पप्पू

कुमार सर्वजीत का मना 47 वां जन्मदिन
इंडिया गठबंधन से राजद के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत का जन्मदिन बुधवार को था। उनके जन्मदिन को लेकर केक काटा गया और लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। नेताओं ने कहा कि आज बड़ी बात है, कि आज उनके चुनाव प्रचार के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। वही उनका जन्मदिन भी था, जिसे मनाया गया है।

जमुई से Live : मोदी का कांग्रेस पर तंज, कहा- देश में कोई भ्रष्टाचारी नहीं बच सकता

यह अच्छा संयोग, पिता तुल्य लोगों ने बताया कि उनका जन्मदिन है
इस मौके पर महागठबंधन से राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ने कहा कि बुधवार को उनके मुख्य चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। यहां से उनके चुनावी अभियान का बड़ा शंखनाद हुआ है। कुमार सर्वजीत ने कहा कि पूर्व मंत्री व जहानाबाद लोकसभा से राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव के साथ मिलकर इसका उद्घाटन किया गया है। वही मेरा जन्मदिन भी मनाया गया। मेरे पिता नहीं है, मेरी मां नहीं है, लेकिन मेरे पिता तुल्य लोगों के द्वारा केक काटा गया। आज मैं 47 साल का हो गया हूं। पिता तुल्य सुरेंद्र यादव ने केक मंगाया। केक काटा, खिलाया और हमें सबका आशीर्वाद मिला है।

GAYA से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GAYA

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...

Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों...

Banni Blackbuck Rehabilitation: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात वन विभाग ने वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी क्षेत्र...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...