बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होंगे और इसके लिए बुधवार की शाम से चुनाव प्रचार थम गया। पहले चरण में बिहार की चार लोकसभा सीट गया, जमुई, औरंगाबाद और गया में मतदान होना है। चुनाव प्रचार थम जाने के बाद अब प्रत्याशी 19 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर मतदाता का निर्णय क्या होगा। पहले चरण के मतदान में बिहार के चारों लोकसभा सीट पर कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इन चारों लोकसभा सीटों पर मुकाबला मुख्यतः एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच है। हालांकि माना जा रहा है कि नवादा लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की वजह से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। वहीं गया सीट से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। गया सीट पर जीतनराम का मुकाबला बिहार सरकार में मंत्री रहे कुमार सर्वजीत से है। वहीं औरंगाबाद लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे सुशील सिंह सामने राजद के अभय कुशवाहा मैदान में हैं।
वहीं नवादा सीट पर भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद के श्रवण कुमार के बीच में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विनोद यादव और भोजपुरी नायक गुंजन सिंह ने मुकाबला को रोचक बना दिया है। इधर जमुई लोकसभा सीट पर लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती का मुकबला अर्चना रविदास के साथ है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- तेजस्वी की सभा में गाली गलौज मामले में CHIRAG पासवान ने कहा ‘याद दिलाता है जंगलराज’



















