लालू का मोदी सरकार पर तीखा हमला, कहा- झूठों के सरदार हैं

पटना : लोकसभा चुनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैस सभी पार्टी रैली करने में व्यस्त हो गई है। दो चरण के नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक्स के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। लालू यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी झूठों के सरदार हैं। लालू ने मोदी सरकार पर झूठ की कहानी लिख डाली है। उन्होंने कहा कि झूठ का अंबार- मोदी सरकार, झूठ का दरबार- मोदी सरकार, झूठ का भंडार- मोदी सरकार, झूठ का व्यापार- मोदी सरकार, झूठ की बयार, मोदी सरकार, झूठ की बहार, मोदी सरकार और झूठ की कतार, मोदी सरकार।

वहीं आगे लिखे हैं कि झूठ शानदार- मोदी सरकार, झूठ जानदार- मोदी सरकार, झूठ जोरदार- मोदी सरकार, झूठ लगातार- मोदी सरकार, झूठ वजनदार- मोदी सरकार, झूठ बारम्बार- मोदी सरकार, झूठ से सरोबार- मोदी सरकार और
झूठ का कारोबार- मोदी सरकार।

लालू ने आगे लिखा है कि नौकरी पर झूठ, इतिहास पर झूठ, विकास पर झूठ, वादों और इरादों में झूठ, हर जगह हर बात, हर सोच विचार में झूठ. इधर झूठ- उधर झूठ, दाएं भी झूठ- बाएं भी झूठ, परिवारवाद पर झूठ, भ्रष्टाचार पर झूठ।
बंदा बीजेपी में आए तो राजनीतिक धंधा और विपक्ष में है तो वो गंदा- ये भी झूठ। क्यों है इतना झूठ? कौन बोलता है इतना झूठ? जनता ने ठाना है, मोदी सरकार का झूठ मिटाना है।

यह भी पढ़े : ‘लालू यादव अपने परिवार में किसी को लड़ा सकते हैं चुनाव’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Alert: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28 से भारी...

झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। 28 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अनुमान है।...

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...