लड़की ने 15 मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर मौत

रांची: लालपुर थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार इलाके के एक 15 मंजिला इमारत से लड़की ने छलांग लगा दी, जिससे लड़की की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवती सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई करती थी. मृतक लड़की नाम विनीता कुमारी जो बरियातू की रहने वाली है. वहीं पुलिस हत्या या आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है.

यह इमारत फिलहाल अंडर कंस्ट्रक्शन है. यह लालपुर के सब्जी बाजार इलाके के बीच में है. बिल्डिंग में काम कर रहे स्थानीय लोगों की माने तो इमारत से लड़की ने छलांग लगायी है. स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना लालपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही लालपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

रिपोर्ट-मदन सिंह

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...