Advertisment

धनबाद में बच्चे की गला दबा कर हत्या, शव को बोरे में बांध कर फेंका, गिरफ्तार

धनबाद:  अलकुसा गोरखपुरिया कैंप कॉलोनी के 12 साल के प्रिंस की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले हत्यारों ने उसके हाथ पीछे बांध दिए थे। हत्यारों ने शव को एक बोरे में डालकर झाड़ियों में फेंक दिया था।

गुरुवार को शव की बरामदगी हुई। वारदात के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। प्रिंस की हत्या उसके पड़ोसी मुंहबोले भाई रोहित गुप्ता ने अपने एक किशोर साथी के साथ मिलकर की थी।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्या की वजह 70 हजार रुपए थी। आरोपी रोहित ने मृतक के परिजनों से 70 हजार रुपए कर्ज लिया था, जिसे वापस करने का वे दबाव बना रहे थे। इसको लेकर रोहित ने प्रिंस की हत्या की साजिश रच डाली। प्रिंस बुधवार की दोपहर तीन बजे से लापता था।

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...