Advertisment

विरोध करने पर राजमिस्त्री को चाकू मारकर हत्या

आरा : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में गुरुवार की रात घर के बाहर बैठने का विरोध करने पर एक राजमिस्त्री की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को चाकू गर्दन पर मारी गई है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की पूरी जानकारी ली। जिसके पश्चात पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड नंबर-तीन निवासी खेदु मियां के 45 वर्षीय पुत्र मुस्लिम मियां है एवं वह पेशे से राजमिस्त्री थे।

यह भी पढ़े : Breaking : EVM सेंटर में पुलिस जवान ने की खुदकुशी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...