मुंशी की गला रेतकर हत्या में नक्सली कनेक्शन आया सामने, 4 अपराधी गिरफ्तार

गया : बिहार के गया में बीते चार जनवरी को ईंट भट्टे की मुंशी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का नक्सली कनेक्शन सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने नक्सली कनेक्शन का पूरी तरह से खुलासा नहीं किया है। किंतु चार अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। ईंट भट्टे के मुंशी की गला रेतकर हत्या की गई थी। इस घटना में प्रयुक्त हुआ धारदार हथियार गड़ासी की बरामदगी कर ली गई है। पुलिस मामले में अग्रतार कार्रवाई कर रही है।

रंगदारी नहीं देने पर कर दी गई थी हत्या बीते चार जनवरी को गया जिले के डोभी थाना के पिडासीन गांव में स्थित एक ईंट भट्टे के मुंशी की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद गया एसएसपी आनंद कुमार ने विशेष टीम का गठन किया था। विशेष टीम लगातार मामले में छानबीन कर रही थी। इस क्रम में पुलिस को सुराग मिलना शुरू हुआ। सुराग के आधार पर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में राकेश कुमार, रामकुमार, ओम शशि रंजन और सोनू कुमार शामिल है। ये छकरबंधा और बांंकेबाजार थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं।

यह भी देखें :

जानकारी के अनुसार, ईंट भट्टे के मुंशी रामवृक्ष यादव भुरकुंडा निवासी की हत्या के बाद उसके बहनोई से अपराधियों के द्वारा रंगदारी की मांग की जा रही थी। 25 लाख रुपए नहीं देने पर रामवृक्ष यादव जैसा ही घटना कर देने की धमकी दे रहे थे। इस तरह की धमकी के बीच पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू किए थे। पुलिस के अनुसार रमेश यादव की हत्या गला रेतकर तब कर दी गई थी, जब ये अपराधी रंगदारी मांगने ईंट भट्टे पर गए थे। वहां विवाद हुआ था और फिर गड़ासी से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के बहनोई से 25 लाख मांग रहे थे। पुलिस ने बहनोई से रंगदारी मांगने वाले नंबर पर ट्रेस करना शुरू किया और चार अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली। इन्हीं अपराधियों के द्वारा रामवृक्ष यादव की हत्या की गई थी। पुलिस ने प्रयुक्त हुए सीम को बरामद कर लिया है, जिससे की रंगदारी की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़े : 50 हजार का इनामी कुख्यात नवाब उर्फ पिंटू गिरफ्तार, 12 वर्ष से था फरार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...