हेमंत सोरेन मामले की सीबीआई जांच हो-ईडी

रांचीः झारखण्ड हाईकोर्ट में ईडी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पक्ष रखते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल कुमार ने हाईकोर्ट से आग्रह किया कि हेमंत सोरेन की ओर से दर्ज एससी-एसटी मामले की सीबीआई से जांच हो।

ये भी पढ़ें- दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार और फिर…….. 

हेमंत सोरेन की ओर से पक्ष रखते हुए उनके अधिवक्ताओं ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में सीबीआई की हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। दोनों ओर के पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

31 जनवरी को हेमंत सोरेन ने दर्ज करायी थी शिकायत

बता दें कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जब ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे थे उसी दौरान हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को रांची के एसटी-एससी थाने में ईडी अधिकारियों रांची जोन के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा, अनुपम कुमार और अमन पटेल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद ईडी रांची जोन के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

 

 

 

 

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...