Commercial Advertisment

GAYA में तीन बच्चे के पिता को प्रेम करना पड़ा भारी, लड़की के परिजन ने…

गया: ‘प्यार अंधा होता है’ आप सबने सुना ही होगा। इसी कहावत को चरितार्थ करने वाली एक ताजा घटना है GAYA की जहां तीन बच्चे के पिता ने एक लड़की से प्रेम विवाह किया। दरअसल पूरा मामला नाटकीय रहा और इसमें हाई वोल्टेज ड्रामा भी हुआ। बताया जाता है कि GAYA के नीमचक बथानी अनुमंडल अंतर्गत अतरी थाना क्षेत्र के सीढ गांव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार अपनी प्रेमिका सीमा कुमारी से मिलने मनिहार गांव गुरुवार की देर रात गया हुआ था।

ये भी पढ़ें- SUSHIL MODI से मिलने उनके आवास पर पहुंचे तेजप्रताप, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

बताया जा रहा है कि प्रेमी को जब भी मौका मिलता था देर रात अपने घर से बाइक पर सवार होकर 20 किलोमीटर दूर मनिहार गांव पहुंच जाता था। प्रेमिका से मिलने के दौरान ही गुरुवार की देर रात लड़की के परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया फिर प्रेमी धर्मेंद्र कुमार की जम कर कुटाई कर दी। इसके बाद अतरी थाना की पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। इसके बाद शुक्रवार को अतरी थाना में दोनों ही पक्ष के लोग जमा हुए जहां लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी वहीं प्रेमी की पत्नी कह रही थी कि अगर इन दोनों ने शादी कर ली तो फिर मैं तीन बच्चों को लेकर कहां जाउंगी।

ये भी पढ़ें- AURANGABAD में भाजपा के पक्ष में गोलबंद हो रहे हैं मतदाता, पढ़ें…

हालांकि अंत में लड़की मान गई लेकिन तब लड़की के परिजनों ने कहा कि अगर मेरी बेटी से यह शादी नहीं करेगा तो हम केस कर देंगे क्योंकि इसने मेरी बेटी के साथ गलत किया है। हालांकि थाने में घंटो चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों पक्ष पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर की ओर निकले। बताया जा रहा है की प्रेमी पक्ष के लोग पत्नी समेत सभी लड़की को हर तरह से मना कर थक चुके हैं। वहीं लड़की के परिजन किसी भी हाल में अपनी बेटी की शादी तीन बच्चों के पिता से करना चाहते हैं। इसी को लेकर सभी मंदिर पहुंचे जहां शादी की रस्म पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- GOPALGANJ में शराब माफियाओं ने पुलिस पर किया था हमला, 12 घंटे के अंदर एक गिरफ्तार

घटना के संबंध में अतरी थाना की पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। लड़के के विरुद्ध किसी प्रकार की लिखित शिकायत हमें प्राप्त नहीं हुई है, लड़के को पीआर बांड पर छोड़ा गया है।

GAYA से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GAYA

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...