‘अगर जेपी, लोहिया व कर्पूरी ने परिवारवाद किया होता तो लालू का राजनीतिक जन्म नहीं होता’

दानापुर : लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस बीच पाटलिपुत्र से सांसद व फिर से बीजेपी के उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि अगर जय प्रकाश नारायण, राममनोहर लोहिया और डॉ. कर्पूरी ठाकुर ने परिवारवाद किया होता तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का राजनीतिक जन्म नहीं होता। मोदी 140 करोड़ परिवार जनों की चिंता करते है।

रामकृपाल यादव ने कहा कि महागठबंधन के लोग सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते हैं। राजनीति में परिवारवाद भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है और युवाओं का राजनीतिक शोषण करता है। उक्त बातें राम कृपाल यादव ने दानापुर में एनडीए गठबंधन द्वारा आयोजित युवा संवाद को संबोधित करते हुए कहा।

यादव ने कहा कि पाटलिपुत्र का युवा मोदी के साथ हैं। पाटलिपुत्र का पौराणिक इतिहास को लौटाना है इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। एनडीए जहां युवाओं के विकास के लिए संकल्पित है वहां महागठबंधन अपने परिवार के युवाओं के विकास लिए संकल्पित हैं।

यह भी पढ़े : दानापुर उपकारा गेट के बाहर से कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रजत कुमार की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...