चक्रवात गुलाब का कहर : भारी बारिश के कारण टूट गया धनबाद से जामताड़ा का सम्पर्क

पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के बराकर नदी के बजरा घाट का पुल क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों ने किया बैरिकेटिंग, भारी वाहनों को जाने से रोकने का किया जा रहा काम

लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी

धनबाद : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान गुलाब ने कोयलांचल धनबाद को काफी नुकसान पहुंचाई है. पूर्वी टुंडी क्षेत्र में पिछले दो दिनों में हुई लगातार भारी बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के बराकर नदी का जलस्तर काफी ऊपर उठ गया.

उफनाती नदी के जलस्तर के कारण बजरा घाट पर धनबाद एवं जामताड़ा जिले को जोड़ने वाला पुल बीते रात अचानक क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है. क्षतिगस्त पुल के कारण भारी वाहनों की आवाजाही सुबह से बंद है.

पुल पर मरम्मती का कार्य पूर्व में भी जारी था, इसी बीच देर रात को नदी में पानी का काफी तेज बहाव आया. जिससे पुल के एक पिलर को नुकसान पहुंचा है और पुल नीचे धंस गया है.

 

इसे भी पढ़ें : 76 साल के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी व सीएम हेमंत ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

इसे भी पढ़ें : महीने के पहले दिन ही महंगाई का झटका, रसोई गैस की कीमतें बढ़ी

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Jharkhand Sand Mining: NGT की रोक हटने के बाद भी सस्ता...

झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने में नौ दिन बाकी हैं, लेकिन 290 नीलाम घाटों में 266 पर प्रक्रिया अधूरी होने...

Jharkhand Weather Update: लौटते मॉनसून ने बदला मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में लौटते मॉनसून और साइक्लोनिक ट्रफ के असर से मौसम बदला। रांची, कांके, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई, अगले चार दिन...

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...