सीतामढ़ीः एस.आई.टी कॉलेज,सीतामढ़ी में चोरौत और नानपुर प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतगणना किया जा रहा है.
कॉलेज के बाहर सुरक्षा के मुकम्मल इंतज़ाम किये गए हैं. मतगणना केन्द्र पर आने वालों का मेटल डिटेक्टर से जांच किया जा रहा है. किसी को भी मोबाइल लेकर अंदर जाने की अनुमति नहीं है. नानपुर और चोरौत प्रखंड का मतगणना को लिएअलग-अलग व्यवस्था की गई है.
ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने बताया कि शांति पूर्ण और निष्पक्ष मतगणना करवाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है. आज सिर्फ ईवीएम की गिनती होगी, जबकि कल मतपत्रों की गिनती होगी.
रिपोर्ट- अमर नाथ सहगल
आचार्य सुदर्शन B.Ed कॉलेज में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का 12 वां स्थापना दिवस


















