‘पीएम बताएं, फर्जी कंपनियों से करोड़ों का भाजपा ने क्यों लिया चंदा’

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने नवादा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य पर एक बार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेट का दावा करने वाले हमारे प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि उनकी पार्टी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए फर्जी कंपनियों से करोड़ों का चंदा क्यों लिया। यह चंदा नहीं बल्कि अव्वल किस्म का भ्रष्टाचार है। चंदा के बदले मोदी सरकार ने इन कंपनियों को धंधा दिया। भाजपा शासन में संगठित व संस्थाबद्ध भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। जो भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल हो जाते हैं, वे पाक-साफ हो जाते हैं। भाजपा आज भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी बन गई है।

माले ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 10 साल तो ट्रेलर है। चरम कॉरपोरेट लूट, नफरत व हिंसा की राजनीति, चरम बेरोजगारी, बुलडोजर राज यदि ट्रेलर है तो ट्रेलर ही काफी भयावह है। देश की जनता को रोजी-रोजागर चाहिए न कि तानाशाही व हिंसा। बिहार की जनता ने इनको सबके सिखाने का मन बना लिया है। केंद्र सरकार ने हाल ही में दावा किया था कि बिहार की बड़ी आबादी गरीबी रेखा से बाहर आ गई है। क्या सीएम नीतीश कुमार बताएंगे कि महागठबंधन सरकार द्वारा जारी सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण झूठ है, जिसमें 34 प्रतिशत से अधिक परिवार 6000 रुपए मासिक आय पर किसी तरह जीवन यापन करने को विवश हैं।

भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि उज्जवला योजना फलॉप योजना है। रसोई गैस का दाम 1300 रुपए तक बढ़ाने वाली भाजपा आज किस मुंह से वोट मांगने आई है। बिहार मुजफ्फरपुर शेल्टर होम को नहीं भूला है। दलितों-गरीबों-महिलाओं पर भाजपा-जदयू शासन में चरम हमला है। कस्टोडियल डेथ की प्रतिशतता काफी अधिक है। भाजपा-जदयू ने बिहार को रसातल में पहुंचाने का काम किया है। भाकपा-माले कल आठ अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी।

यह भी पढ़े : इंडिया गठबंधन मुद्दों के आधार पर चुनाव में जाएगी जनता के बीच

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...