इंडिया गठबंधन मुद्दों के आधार पर चुनाव में जाएगी जनता के बीच

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी रणक्षेत्र में पूरी तरह से उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन खत्म हो चुका है। वहीं दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू है। इंडिया गठबंधन के प्रवक्ताओं की संयुक्त बैठक राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में राजद कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से जन सरकार के मुद्दे के साथ-साथ नौजवानों के रोजगार, आरक्षण व्यवस्था 75 फीसदी करने सहित 17 महीने बनाम 17 साल के कार्यों तथा जनता और जनता के हितों में महागठबंधन सरकार द्वारा किए गए। कार्य को आम जनता के बीच ले जाने के साथ-साथ 10 सालों में भाजपा के जन विरोधी कार्यो तथा सरकार की नाकामियों को बताने के लिए मुद्दों के बारे में बतायी गई। जिनमें महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि के साथ-साथ किसानों और गरीबों के मुद्दे पर केंद्र सरकार की विफलता तथा इलेक्ट्रॉल बांड के माध्यम से जिस तरह से केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। उसको उजागर करने तथा जनता के बीच ले जाने का फैसला लिया गया।

बैठक में राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौर, सीपीआई माले के कुमार प्रवेज, सीपीआई के रामबाबू कुमार, सीपीएम के अनुपम कुमार, कांग्रेस के प्रवक्ता प्रतिमा दास, अमित कुमार टुना, आसितनाथ तिवारी, आनंद माधव, राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, एजया यादव, सारिका पासवान, मधु मंजरी, अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा और प्रोफेसर रूपम यादव सहित अन्य प्रवक्ता गण मौजूद थे।

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार महागठबंधन में सीटों का हुआ ऐलान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...