Advertisment

भगवान भास्कर की नगरी देव में चैती छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू

औरंगाबाद : औरंगाबाद के त्रेतायुगीन ऐतिहासिक भगवान भास्कर की नगरी देव में चैती छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारिया जोरो पर चल रही है। इसकी जानकारी देते हुए औरंगाबाद अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह ने बताया है कि औरंगाबाद के ऐतिहासिक नगरी देव में चैती छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर जिला प्रशासन के नेतृत्व में तैयारी शुरू कर दी गई है। चाहे वह आसान, पार्किंग, पेयजल, शौचालय और मेडिकल टीम एवं सुरक्षा व्यवस्था हो सभी को लेकर जिला प्रशासन सशक्त है।

उन्होंने यह भी बताया कि औरंगाबाद में दो दो महापर्व एक साथ टक्करा गया है। एक तरफ जहां लोक आस्था की महापर्व छठ को लेकर ऐतिहासिक नगरी देव में चार दिवसीय मेला का आयोजन होता है। जिसमें लाखों लाख की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते है। वहीं दूसरे तरफ लोकतंत्र की महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 की प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। जिसको लेकर थोड़ी कठिनाइया तो जरूर हो रही है, लेकिन इसके वजूद भी जिला प्रशासन हर पहलू पर बारीकी से नजर बनाई हुई है। सभी तरह की तैयारिया अंतिम चरण में चल रही है।

उन्होंने बताया कि छठ व्रत को लेकर भगवान भास्कर की ऐतिहासिक मेला देव में तकरीबन 10 से 15 लाख की संख्या में श्रद्धालुओं को जुटने की संभावना जताई जा रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाएं की तैयारी की जा रही है। ताकी देश विदेश से आए हुए श्रद्धालुओं को किसी भी तरह का कोई कष्ट न पहुंचे। जिसको लेकर भारी संख्या में आवासन था पेयजल की सुविधा कराई जा रही है।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है औरंगाबाद की जनता का मिजाज, जानिये

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...