WEST CHAMPARAN पुलिस ने एक शराब कारोबारी के साथ जब्त किया शराब

पश्चिम चंपारण: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है साथ ही बिहार में शराबबंदी लागू है। इन बातों के मद्देनजर पश्चिम चंपारण पुलिस सतर्क है और लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम चंपारण के रामनगर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर ई रिक्शा से ले जाये जा रहे शराब को जब्त किया है साथ ही एक शराब कारोबारी और चालक को भी दबोचा है।

यह भी पढ़ें- KEJRIWAL की गिरफ्तारी की चुनौती वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया फैसला

गिरफ्तार शराब कारोबारी की निशानदेही पर छापेमारी कर एक अन्य जगह से भी पुलिस ने शराब बरामद किया है। पुलिस ने ई रिक्शा से करीब 109 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। मामले में एसडीपीओ नंद जी प्रसाद ने बताया कि शराब की बड़ी खेप की सूचना मिली थी जिसके बाद एक टीम गठित छापेमारी कर एक ई रिक्शा से एक कारोबारी और रिक्शा चालक के साथ ही शराब बरामद की गई। गिरफ्तार शराब कारोबारी की निशानदेही पर पुलिस ने गोला बाजार के हरिनगर में छापेमारी कर और भी शराब बरामद की है। कुल बरामद शराब करीब 109 लीटर है।

पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

WEST CHAMPARAN

WEST CHAMPARANWEST CHAMPARANWEST CHAMPARAN

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...