Advertisment

PATNA में धू धू कर जली स्कूल बस, 20 बच्चे थे सवार

पटना: मंगलवार को पटना में एक बड़ा हादसा होते होते बच गया जब एक चलती स्कूल बस में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरतफरी मच गई। आनन फानन में बस से बच्चों को निकाला गया। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह की कोई हताहत नहीं हुई। घटना पटना के धनुकी मोड़ के समीप की है। आग लगने के बाद मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी लेकिन आग की लपटें देख बस के निकट जाने की हिम्मत किसी की नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने अश्विनी चौबे को दिया ऑफर, कहा ‘आएंगे तो करेंगे स्वागत…’

मामले में बस के चालक ने बताया कि वह बच्चों को घर छोड़ने बस से जा रहा था, जीरोमाइल से आगे बढ़ते ही बस में धुआं उठना शुरू हो गया और कुछ समझ पात तब तक बस में आग फ़ैल गई। आनन फानन में बस से बच्चों को उतारा गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त बस में 20 सवार थे। घटना के बाद लोगों ने दमकल को सूचना दी जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें- ARA में ट्रकों से वसूली करते फर्जी दारोगा गिरफ्तार, अफसरों को भी करता था ब्लैकमेल

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन लोगों ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने दूसरी गाड़ी भेजी जिसके बाद बच्चों को उनके घर भेजा गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA

PATNA
PATNA
PATNA

Highlights

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...