Breaking : PM के बाद शाह की बारी, गुरारू में गरजेंगे

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी खुद एक दिन में तीन-तीन सभाएं कर रहे हैं। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी करीब हर दिन उतने ही रैलियां कर रहे हैं। इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी कुछ कम नहीं है वह भी एक दिन ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

इस बीच बिहार की राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज बिहार के गया के गुरारू में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह दोपहर तीन बजे गुरारू में रैली करेंगे। बता दें कि पहले शाह की सात अप्रैल को चुनावी रैली करना था इसके बाद आठ अप्रैल को हुआ लेकिन अंतत आज यानी नौ अप्रैल को जनसभा करने वाले हैं। औरंगाबाद और गया लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि अमित शाह गया में एनडीए के प्रत्याशी जीतनराम मांझी और औरंगाबाद में एनडीए के उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह के लिए प्रचार करेंगे।

बिहार के डिप्टी सीएम पहुंचे औरंगाबाद

औरंगाबाद पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर जमकर तंज कसा है और कहा है कि लालू यादव जातीय उन्माद फैलाते हैं।उन्होंने कहा कि उनका यह चरित्र बिहार की जनता जानती है और इस बार यहां की जनता उनके इस झांसे में नहीं आने वाली है।अपनी पगड़ी खोले जाने पर उन्होंने कहा कि भगवान राम के दरबार अयोध्या जाकर उन्हें यह पगड़ी समर्पित करूंगा।

यह भी पढ़े : PM मोदी 16 तो शाह 23 बार आएंगे बिहार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता और दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...