नालंदा : नालंदा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने खेत पटवन को लेकर खेत जा रहे किसान को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। जैसे ही गोलियों की आवाज ग्रामीणों को मिली आनन-फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहाशरीफ पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।
वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान गोकुलपुर थाना क्षेत्र पकड़िया बीघा गांव निवासी विजय यादव के 35 वर्षीय पुत्र संतोष यादव के तौर पर किया गया है। परिजनों की मानें तो घटना सुनयोजित ढंग से की गई है। मृतक को चार गोली बदमाशों ने घेरकर मारा है।
फिलहाल घटना का कारण पैसा लेनदेन को लेकर पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर बताया जाता है। लेकिन घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोकुलपुर थाना के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इलाज के लिए भेजा। जहां घायल युवक को इलाज के क्रम में मृत घोषित कर दिया जिसके बाद अग्रतर कार्रवाई में जुट चुकी है।
यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में नालंदा में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
आशीष कुमार की रिपोर्ट







