WEST CHAMPARAN में मोबाइल दुकान से करीब 25 लाख की चोरी, पुलिस जुटी जांच में

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के लौकिरया थाना क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार की रात एक दुकान में करीब 25 लाख रूपये के सामान की चोरी कर ली। चोरों ने मोबाइल दुकान से करीब दो लाख नकद समेत करीब 23 लाख रूपये मूल्य के मोबाइल और अन्य सामानों की चोरी कर ली। मामले में दुकान संचालक मुकेश जायसवाल ने बताया कि बुधवार की सुबह जब दुकान खोले तो देखा कि दुकान में सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था साथ ही काउंटर में 2 लाख रुपया नकद रख हुआ था चोरों ने उसे गायब कर दिया।

यह भी पढ़ें- MUZAFFARPUR में दिनदहाड़े 50 लाख के जेवर की लूट, ग्राहक बन घुसे थे अपराधी

चोरों ने कई कीमती मोबाइल, ईरफ़ोन, चार्जर समेत कई अन्य सामान दुकान से चोरी कर ली। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के मामले में आवेदन प्राप्त हुई है। आवेदन के अनुसार नकद समेत करीब 20 से 25 लाख रूपये मूल्य के सामान की चोरी हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

पश्चिम चंपारण से अनिल कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

WEST CHAMPARAN

WEST CHAMPARAN
WEST CHAMPARAN

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...