Advertisment

मोबाइल दुकान में चोरी, 2 लाख का Android फोन चोरों ने चुराया

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर के मेहसौल थाना क्षेत्र के सोनावती कॉलोनी के पास अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दो लाख रुपए की एंड्राइड मोबाइल फोन को चोरी कर ली है। मोबाइल दुकानदार ने बताया कि वह रात को दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके दुकान में चोरी हो चुकी है। जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि एंड्राइड मोबाइल की चोरी कर ली गई। दुकानदार मोहम्मद सफीक खान ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी की घटना से आसपास के व्यवसायों में आक्रोश का माहौल कायम है। वहीं सीतामढ़ी शहर में हुई चोरी के वारदात से हड़कंप मचा हुआ हैं।

यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, झोपड़ी में लगाई आग, मूर्ति चुराई

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Bihar Panchayat Election: बिहार पंचायत चुनाव को लेकर आया नया अपडेट,...

Bihar Panchayat Election: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बारे में अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया...

Har Ghar Tiranga 2026 Bihar: बिहार में हर घर तिरंगा अभियान...

Har Ghar Tiranga 2026 Bihar: 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान के तहत, सहकारिता विभाग से जुड़ी सहकारी समितियों और संस्थाओं ने पूरे बिहार में बड़े...

Jharkhand Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच बढ़ी सियासी गर्मी, CM...

Jharkhand Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC में सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, मुख्यमंत्री आवास को घेरने की...