Advertisment

AURANGABAD में तेजस्वी ने कहा ‘लालू जी ने रोका था आडवाणी का रथ, हम रोकेंगे भाजपा का’

औरंगाबाद: औरंगाबाद से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में बुधवार को तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी चुनावी सभा करने पहुंचे थे। इस दौरान तेजस्वी यादव भाजपा पर जम कर बरसे। इस दौरान तेजस्वी ने एक बड़ा बयान दिया और कहा कि बिहार में कभी लालू जी ने आडवाणी जी का रथ रोका था अब मैं भाजपा का रथ रोकूंगा।

यह भी पढ़ें- के के पाठक के शिक्षा विभाग ने कहा ‘NO SUMMER VACATION’, जानें क्या है आदेश…

इस दौरान तेजस्वी नीतीश पर भी हमलावर रहे और कहा कि हमारे चाचा पलट गए, हम उनका सम्मान करते हैं। हमारे चाचा को किसी ने हाईजैक कर लिया है।

AURANGABAD
तेजस्वी की सभा में उपस्थित भीड़

तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से कहा कि हमने 10 लाख नौकरी देने की बात कही थी और मात्र 17 महीने में हमने 5 लाख लोगों को नौकरी दी। अगर हमें 5 वर्ष मिलता तो हम कितने लोगों को नौकरी देते। ये लड़ाई नया रास्ता दिखाएगी।

यह भी पढ़ें- GAYA में पारस ने कहा ‘अभी देश में नहीं है मोदी का विकल्प’

तेजस्वी भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है। लालू यादव जब रेलमंत्री थे तो उन्होंने कुली को भी स्थायी नौकरी दी थी, तीन नए रेल कारखाने भी खुले। भाजपा से न तो लालू जी डरे ने हम डरेंगे। लालू जी ने कभी आडवाणी जी का रथ रोका था अब बिहार में हम भाजपा का रथ रोकेंगे। चुनावी सभा के दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी समेत अन्य नेताओं ने औरंगाबाद सीट से अभय कुशवाहा के पक्ष में मतदान की अपील की।

AURANGABAD से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

AURANGABAD

AURANGABAD

AURANGABAD

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...