20 करोड़ का गबन करने वाला कैशियर गिरफ्तार

रांची: पीएचईडी के स्वर्णरखा शीर्ष कार्य नमंडल में 20 करोड़ रूपय की धोखाधड़ी करने वाले कैशियर संतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

संतोष को उसके ससुराल रांची के इंद्रपुरी रोड नंबर-एक से पकड़ा गया। उससे 15 लाख रुपए मिले। फिर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 34.98 लाख रुपए बरामद किया।

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि संतोष के खिलाफ विभाग के कार्यपालक अभियंता ई चंद्रशेखर ने 28 दिसंबर 2023 को 2.71 करोड़ रुपए के गबन की एफआईआर दर्ज कराई थी।

इस मामले की जांच के लिए सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। मूल रूप से बिहार के जहानाबाद निवासी संतोष रांची के जग्गी कंपाउंड अपर चुटिया में रहता है।

लेकिन गबन की एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार था। विभाग के मुताबिक उसने स्वर्णरेखा शीर्ष कार्य प्रमंडल रांची में शहरी जलापूर्ति योजना की राशि में से 20 करोड़ रुपए का गबन किया था।

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...

Siwan RPF Wheat Theft: मालगाड़ी से गेहूं चोरी की कोशिश, RPF...

Siwan RPF Wheat Theft: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए...