MADHEPURA में बेगूसराय के छात्र का फंदा से लटका मिला शव, कल ही लौटा था घर से

मधेपुरा: मधेपुरा के कृष्णापुरी मुहल्ला स्थित एक निजी मकान में गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौल निवासी नागो शर्मा के 24 वर्षीय बेटे रोहित कुमार के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- RJD का दावा, जो वादा मोदी जी करते हैं तेजस्वी उसे करते हैं पूरा, एनडीए का होगा पत्ता साफ

बताया गया कि रोहित मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिकल ब्रांच के फाइनल ईयर का छात्र था। वह मधेपुरा शहर के कृष्णापुरी मुहल्ला वार्ड चार स्थित एक निजी मकान में पिछले 3 साल से किराए पर रह कर पढ़ाई करता था। बगल के कमरा में रहने वाले एक दोस्त ने बताया कि बुधवार को रोहित अपने घर से मधेपुरा आया था। रात में सभी साथ में ही खाए। इसके सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।

यह भी पढ़ें- तेजस्वी पर JDU का तंज, कहा ‘ट्वीटर बबुआ को जनता कर देगी क्विट’

सुबह में देर तक जब रोहित कमरा से बाहर नहीं निकला तो दोस्तों ने बाहर से आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। अंदर से काफी देर तक कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर दरवाजा को तोड़ दिया गया। अंदर देखा तो वह सन्न रह गया। रोहित पंखा में फंदे से लटक रहा था।इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MADHEPURA

MADHEPURA
MADHEPURA
MADHEPURA

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...