Madhepura में पिता के सामने पुत्र की गला रेत हत्या, पुलिस ने…

मधेपुरा: मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अपराधियों ने एक किशोर की हत्या उसके पिता के सामने गला रेत कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई वहीं घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के खाड़ा बरह्कोल की है जहां बुधवार की रात खेत से घर लौट रहे एक किशोर की हत्या बेरहमी से गला रेत कर दी गई। मृतक की पहचान सुधीर महतो के पुत्र लिलेश कुमार के रूप में की गई। Madhepura Madhepura Madhepura Madhepura Madhepura Madhepura 

घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि वे लोग खेत से काम कर वापस लौट रहे थे। मृतक मक्के का एक बोरा अपने सर पर लेकर आगे चल रहा था और पिता उससे थोडा पीछे थे। रास्ते में अचानक तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और धारदार हथियार से उसकी गला रेत दी जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि उन्होंने युवकों का पीछा भी किया लेकिन वे लोग भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार किशोर की हत्या करने वाले सभी युवक गांव के ही हैं। Madhepura Madhepura 

यह भी पढ़ें – Bhagalpur के पिछड़े इलाके का रेलवे स्टेशन हुआ हाईटेक, PM ने किया शुभारंभ

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले गांव के हीं कुछ युवकों के बीच लिलेश का आपसी विवाद भी हुआ था। जिसके बाद यह वारदात घटना घटित हुई। घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है तो वहीं परिवार में कोहराम मचा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। .

घटना की सूचना मिलते हीं खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर मौके वारदात पर पहुंचे और थाना को सूचना दी जिसके बाद मौक़े वारदात पर बुधामा कैंप प्रभारी जिउत राम भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। वहीं इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया की आपसी विवाद को लेकर लिलेश की हुई है। हत्या गाँव के हीं चार युवकों ने मिलकर गला रेत कर हत्या की है। हालांकि घटना के चार घंटो के अंदर हीं चारो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी मे दो माइनर है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Durgawati नदी पर जल्द ही बनेगा पुल, स्थल निरीक्षण से स्थानीय लोगों में ख़ुशी…

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...