छठ की तैयारी में जुटी है PATNA नगर निगम, आयुक्त ने किया निरीक्षण

पटना नगर निगम द्वारा चैती छठ पर घाट निर्माण के लिए पर कार्य जारी, 41 गंगा घाट एवं 7 तालाबों भी अर्घ्य देंगी व्रती। नगर आयुक्त द्वारा पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का दिया गया निर्देश।

पटना: चैती छठ को लेकर PATNA के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है। इसे देखते हुए नगर निगम द्वारा पहले से ही घाटों के निर्माण की तैयारियां की जार रही है। गुरुवार को नगर आयुक्त ने घाटों का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। नगर निगम द्वारा तैयार अप्रोच रोड, बैरिकेडिंग, लाइटिंग आदि की जांच नगर आयुक्त ने की एवं जरुरी दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि पाटीपुल घाट से दीदारगंज के बीच अर्घ्य के लिए 41 घाट तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- RJD का दावा, जो वादा मोदी जी करते हैं तेजस्वी उसे करते हैं पूरा, एनडीए का होगा पत्ता साफ

इसमें 7 तालाब भी शामिल है। बांकीपुर अंचल में 12 घाट, अजीमाबाद अंचल में 9, पटना सिटी अंचल में 12, पाटलिपुत्र अंचल में 7, नूतन राजधानी अंचल में 1 गंगा घाट और 7 तालाब तैयार किया जा रहा है। जलस्तर में कमी के कारण कालीघाट से पटना सिटी के बीच घाट तैयार करने में परेशानी आ रही है। जेपी सेतु के अगले भाग तक गंगा का पानी नीचे चल गया है। ऐसे में नगर निगम समय रहते सुरक्षित घाटों को तैयार करने में जुट गया है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी पालटीपुत्र, कार्यपालक अभियंता एवं पटना नगर निगम के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- GAYA में जीतनराम मांझी ने किया रोड शो, कहा ‘मिल रहा जनता का अपार समर्थन’

इन घाटों पर अर्घ्य देंगी छठ व्रती
बांकीपुर अंचल: घाघा घाट, रोशन घाट, पथरी घाट, चौधरी टोला घाट, पटना कॉलेज घाट, रानी घाट, लॉ कॉलेज घाट, बरहरवा घाट, गांधी घाट, कृष्ण घाट, कदम घाट और कालीघाट।
अजीमाबाद अंचल: गाय घाट, कंटाही घाट, भद्र घाट, महावीर घाट, आदर्श घाट, मिट्टन घाट, सीढ़ी घाट, दुल्ली घाट और महाराज घाट।
पटना सिटी अंचल: मिर्चाई घाट, कंगन घाट, किलाघाट, खिड़की घाट, गड़ेरिया घाट, पीरदमरिया घाट, नुरुद्दीनगंज घाट, दमड़ाही घाट, अबदुर रहमानपुर घाट, नूरपुर घाट, पंचमुखी घाट और महावीर घाट।

यह भी पढ़ें- तेजस्वी पर JDU का तंज, कहा ‘ट्वीटर बबुआ को जनता कर देगी क्विट’

पाटलिपुत्र अंचल: पाटीपुल पूरब ओर पश्चिम घाट, 93 नंबर घाट, 88 नंबर घाट, 83 नंबर घाट, कलेक्ट्रेट घाट, बांस घाट और एलसीटी घाट।
नूतन राजधानी अंचल- महेंदू घाट, मानिकचंद तालाब, बीएमपी तालाब, बेउर गांव का तालाब, कच्ची तालाब, पंचमंदिर तालाब, संजय गांधी जैविक उद्यान तालाब और महुआ बाग तालाब।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA

PATNA
PATNA
PATNA
PATNA
PATNA
PATNA

Bihar Cooperative Training Framework: 1.6 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने की...

Bihar Cooperative Training Framework: बिहार में सहकारिता क्षेत्र को अधिक मजबूत, कुशल और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए करीब 26 हजार सहकारी समितियों से जुड़े...

Nashamukt Bihar Campaign 2026: बिहार में शराबबंदी के बाद अब सूखे...

Nashamukt Bihar Campaign 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राज्यव्यापी ‘नशामुक्त बिहार अभियान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान 27 अक्टूबर से...

Bihar Jivika Pashu Sakhi: घर की जिम्मेदारियों से गांव की सेवा...

Bihar Jivika Pashu Sakhi: बिहार के गांवों में महिलाओं की भूमिका तेजी से बदल रही है। कभी घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली ग्रामीण...