12 पंचायतों को मिलाकर बलबड्डा को प्रखंड बनाने की मांग तेज

गोड्डा : मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के बलबड्डा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बलबड्डा मेला मैदान में महाधरना का आयोजन किया. जिसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली. लोगों ने सरकार से बलबड्डा को प्रखंड बनाने की मांग की है. जिला के महागामा विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा के 12 पंचायतों को मिलाकर नया प्रखंड निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है राज्य अलग होने के बाद अब तक कई नए प्रखंडों का निर्माण हो चुका है, लेकिन 12 पंचायतों और 80 हजार की आबादी वाले बलबड्डा को प्रखंड का दर्जा नहीं मिलना काफी निराशाजनक है.

प्रखंड निर्माण समिति के अध्यक्ष समाजसेवी गोपाल सिंह ने कहा कि बलबड्डा मेला मैदान स्थित संघर्ष समिति के एक दिवसीय धरना मैं निर्णय लिया गया कि अब इस मांग को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा. समाजसेवी गोपाल सिंह ने कहा कि इन 12 पंचायतों से मेहरमा प्रखंड मुख्यालय की अत्यधिक दूरी होने के कारण अपेक्षित विकास नहीं हो सका और विकास योजनाओं की सही मॉनिटरिंग भी नहीं हो पाती नया प्रखंड के निर्माण हो जाने से इन 12 पंचायत गांव का सही विकास हो पाएगा साथ ही प्रखंड मुख्यालय की दूरी कम हो जाने से जनता का संपर्क बन जाएगा.

रिपोर्ट : प्रिंस

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...