Deoghar News: सारठ प्रखंड में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, लोगों की उमड़ी भीड़

Deoghar News: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर सारठ प्रखंड क्षेत्र के जमुआसोल, डिंडाकोली, कचुवाबाक एवं फूलचुवां पंचायत सचिवालय में आयोजित किया गया. इस अवसर पर शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को देवघर अपर समाहर्ता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जानकारी दी गई. साथ ही कई योजनाओं का ऑन द स्पोर्ट निराकरण किया गया. इस मौके पर पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव के आलावे सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे.

Deoghar News: शिविर में आने वाले लाभुकों को इन योजनाओं का दिया जा रहा है लाभ

  • अबुआ आवास योजना
  • गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
  • बिरसा हरित ग्राम योजना
  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
  • सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
  • मुख्यमंत्री पशुधन योजना
  • सर्वजन पेंशन योजना
  • अबुआ वीर अबुआ दिशोम योजना

इसके अलावा शिविर में जाति, निवास, आय प्रमाणपत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग प्रमाणपत्र जैसी सेवाओं के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं तथा कई लाभुकों को मौके पर ही स्वीकृति पत्र और प्रमाण-पत्र दिए जा रहे हैं. सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट…

Senuran Muthusamy कौन है? जिसे IND vs SA दूसरे टेस्ट में अचानक किया गया दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...