लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में अकाली दल के सात प्रत्याशी घोषित

डिजीटल डेस्क :  एनडीए में कभी भाजपा का शुरूआती सहयोगी रहा अकाली दल बदले हालातों में इस बार के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए पंजाब में एक भी सीट नहीं छोड़ेगी। दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठ पाया तो अकाली दल ने अपने स्तर पर सीटवार चुनावी समीकरण का आकलन कर गत बार की भांति अकेले ही सभी सीटों पर लड़ेगी। इसी क्रम में बैसाखी के मौके पर शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब की 13 में से सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पहली सूची में पार्टी ने छह पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है।

चौंकाने वाले घटनाक्रम में गुरदासपुर से शिअद के प्रत्याशी की घोषणा है। इस सीट से भाजपा की ओर से लंबे समय तक लोकसभा में बालीवुड अभिनेता विनोद खन्ना और बाद में सन्नी देओल अभी सांसद हैं। अब शिअद ने इसी गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा को अपने प्रत्याशी बनाया है। वह पेशे से डॉक्टर हैं और वह वर्ष 2012 से 2017 तक पंजाब के शिक्षा मंत्री रहे। बाद में प्रदेश सरकार में लंबे समय तक वह मुख्मंत्री के सलाहकार भी रहे हैं और बतौर प्रवक्ता शिअद की ओर विभिन्न मुद्दो पर कमान संभालते रहे हैं।

पहली सूची में हरसिमरत कौर बादल का नाम नहीं

शिअद की पहली सूची में अध्यक्ष सुखबीर बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल का नाम नहीं है जो कि तीन बार लोकसभा सदस्य चुनी गई हैं। उनकी पारंपरिक सीट बठिंडा रही जिस पर प्रत्याशी अभी घोषित नहीं हुआ है। इसी तरह फिरोजपुर सीट पर भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है जहां से इस समय सुखबीर सिंह बादल सांसद हैं। उनके इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना कम है। इसी के साथ होशियारपुर सीट पर फिलहाल उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ है जहां से पहले भाजपा का लोकसभा में प्रतिनिधित्व होता था।

श्री आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा को टिकट दी गई है। इसके अलावा अमृतसर से अनिल जोशी, फतेहगढ़ साहिब से बिक्रमजीत सिंह खालसा, संगरुर से इकबाल सिंह झूंडा और फरीदकोट से राजविंदर सिंह चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। राजविंदर स्वर्गीय गुरदेव सिंह बादल पोते हैं।

Dhanbad Vikas Mahadharna: बारिश भी नहीं रोक सकी धनबाद की आवाज,...

Dhanbad Vikas Mahadharna: कोयले से समृद्ध इस इलाके के सर्वांगीण विकास की मांग को लेकर बुधवार को 'धनबाद विकास मंच' के बैनर तले रणधीर वर्मा...

Bhagalpur Snake Bite News: टीवी देखते-देखते सो गई बच्ची, सुबह हाथ...

Bhagalpur Snake Bite News: बांका ज़िले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतर गाँव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ 14 साल की आदित्य...

मुख्यमंत्री ने पटना के 3 गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण व विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के भद्र घाट, महावीर घाट एवं नौजर घाट के सौंदर्यीकरण एवं विकास परियोजनाओं का शिलापट्ट अनावरण...