मंत्री जीवेश मिश्रा के बिगड़े बोल, कहा- ऐसा कोई नहीं जो जाले से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ सके, ऋषि मिश्रा बाहरी उम्मीदवार

मंत्री जीवेश मिश्रा के बिगड़े बोल, कहा- ऐसा कोई नहीं जो जाले से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ सके, ऋषि मिश्रा बाहरी उम्मीदवार

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में जाले विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जीवेश मिश्रा और कांग्रेस के प्रत्याशी ऋषि मिश्रा के बीच सीधा टक्कर होने जा रहा है। दोनों प्रत्याशी अपने क्षेत्रो में जनता के बीच जाकर अपने पक्ष में मतदान करने का अपील कर रहे है। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी जीवेश मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा को बाहरी प्रत्याशी बताते हुए तंज कसा है।

Goal 7 22Scope News

कांग्रेस प्रत्याशी को बताया बाहरी

मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि ऋषि मिश्रा दूसरे जगह से आकर यहां चुनाव लड़ रहे है। हमारे चुनाव प्रभारी को कहते है की वह बेनीपुर का है। जबकि हमारी पार्टी मे नियम है की जो प्रभारी होगा वह दूसरे विधानसभा का व्यक्ति ही प्रभारी बनेगा। आप सहरसा जिला के बलुआ से आकर जाले विधानसभा मे दावेदारी कर कब्जा करना चाहते है।

jii 1 22Scope News

जाले विधानसभा की किसी मां ने कोई बच्चा पैदा नहीं किया – मंत्री जीवेश मिश्रा

वहीं मंत्री जीवेश मिश्रा ने तल्ख शब्दों में कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि जाले विधानसभा की किसी मां ने कोई बच्चा पैदा नहीं किया। जो जाले विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ सके। आप बाहर से आकर चुनाव लड़े तो ठीक है लेकिन बेनीपुर से आकर कोई ब्राह्मण का लड़का चुनाव का प्रभारी बन जाए तो आपके पेट में दर्द हो रहा है।

rishi mishra 22Scope News

मंत्री ने महागठबंधन और कांग्रेस पर किया कटाक्ष

मंत्री जीवेश मिश्रा ने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा की ये लोग 243 के बदले 2000 सीटों पर भी चुनाव लड़ सकती है। उसे महागठबंधन नहीं लठबंधन कह सकते है। आपस मे ही वे लोग लड़ रहे है। दरभंगा के गौर बौराम विधानसभा को देख लीजिए, राजद से अफजल अली हैं। जबकि वीआईपी से संतोष सहनी चुनाव मैदान में है। महागठबंधन ने दोनों को सिंबल दे दिया है। हमारे विचार से जाले मे भी दो उम्मीदवार को सिंबल दे देना चाहिए था। दो-दो हाथ हो जाता।

ये भी पढ़े :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी शुभकामनाएं भेजीं

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...