पुलिस की नौकरी छोड़ चुनाव में किस्मत आजमाएंगे डॉ. अखिलेश

अररिया : अररिया लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव होना है। जिसे लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं शनिवार को डॉ. अखिलेश कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बता दें कि डॉ. अखिलेश कुमार बिहार पुलिस की नौकरी छोड़ कर वर्तमान में पटना साइंस कॉलेज में सहायक प्राध्यापक हैं।इससे पहले वो विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है और अब लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

अखिलेश कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि राजनीतिक में व्याप्त भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ उनकी लड़ाई है और वो व्यवस्था में सुधार हेतु राजनीति क्षेत्र में आना चाहते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जनता वर्तमान सांसद और राजद प्रत्याशी से सवाल करे की उन्हें क्यों वोट दे और मुझसे भी सवाल करे की मुझे क्यों वोट दें। वही उन्होंने अररिया जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को उनके पास भेजने की अपील करते हुए कहा कि मैं युवाओं का करियर संवारने का काम करूंगा।

यह भी पढ़े : RJD ने अररिया से शाहनवाज को बनाया उम्मीदवार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मुबारक हुसैन की एक रिपोर्ट

Rahul Baccha Murder Case: राहुल बच्चा हत्याकांड में बड़ा अपडेट! फरार...

Rahul Baccha Murder Case: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में राहुल सिंह (उर्फ़ राहुल बच्चा) के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस को एक और कामयाबी मिली...

प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र...

गयाजी : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गयाजी के गांधी मैदान से कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के...

मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी, पुलिस की वर्दी पहनकर...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी...