तेजप्रताप का दावा- पिता लालू प्रसाद को दिल्ली में बनाया बंधक, कुछ लोग अध्यक्ष बनने का देख रहे सपना

पटना : लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बिना किसी का नाम लिए पिता लालू प्रसाद यादव को दिल्ली में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है. दावा किया है कि राष्ट्रीय जनता दल के ही कुछ लोगों ने उनके पिता को दिल्ली में बंधक बना लिया है. पिता लालू प्रसाद को जेल से आये लंबा समय बीत गया लेकिन उनको पटना नहीं आने दिया जा रहा है. राजद पार्टी के ही कुछ लोग अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं.

तेज प्रताप ने किसी का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि उनका निशाना छोटे भाई तेजस्वी की ओर है. उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं नाम लेने से क्या लाभ। उक्त बातें तेज प्रताप अपने नवगठित संगठन छात्र जनशक्ति परिषद की पटना में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे. कार्यशाला का आयोजन ‘राजनीति सीखो, नेतृत्व करो’ विषय पर किया गया था. इस मौके पर उन्होंने अपने पुराने संगठन धर्म निरपेक्ष स्वयं सेवक संघ (डीएसएस) का विलय भी परिषद में करने की घोषणा की.

राजद को जनता से दूर कर दिया- तेजप्रताप

उन्होनें कहा कि राजद को जनता से दूर कर दिया गया है. पिताजी रहते थे तो हमारे घर का दरवाजा खुला रहता था. वह आउटहाउस में बैठे रहते थे और जनता से मिलते जुलते रहते थे. लेकिन, अब कुछ लोगों ने क्या किया? जनता से मिलने के लिए रस्सा बंधवाया जाता है. लोग चाहते हैं कि जनता हमसे दूर रहे. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद दिल्ली में हैं. मैने उनसे मिलकर पटना चलने का आग्रह किया. हमने कहा कि हम साथ-साथ रहेंगे, लेकिन हमारे पिता को आने नहीं दे रहे हैं.

कुछ लोग उठा रहे नाजायज फायदा

तेजप्रताप यादव ने कहा कि पार्टी में जो काम हो रहा है उससे संगठन बढ़ेगा नहीं, बल्कि टूट जायेगा. ऐसे काम नहीं चलने वाला है. पिता जी अस्वस्थ चल रहे हैं इसलिए हम कोई प्रेशर नहीं देना चाहते हैं. वे बीमारी से जूझ रहे हैं. कुछ लोग इसका नाजायज फायदा उठा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के आसपास रहने वाले लोग उनसे मिलने नहीं देते हैं. दो भाइयों में ये लोग दरार पैदा कर रहे हैं. बता दें कि तेजप्रताप पार्टी नेतृत्व पर पहले से ही हमलावर है. पिछले कुछ महीने से पार्टी के बड़े नेता और पार्टी विरोधी बयान खुलकर बोल रहे हैं.

Tejashwi Yadav Marriage : जल्‍द शादी के बंधन में बंधेंगे तेजस्वी, दिल्ली में होगा सगाई समारोह

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...