मधेपुरा में INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने की बैठक, कहा ‘नहीं है कोई चुनौती’

मधेपुरा: मधेपुरा में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक शहर के एक निजी विवाह भवन में आयोजित की गई थी। इस दौरान इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राजद प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप को विजयी बनाने को लेकर रणनीतियों पर चर्चा किया। बैठक इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें- JAMUI में राजनाथ सिंह- कहा ‘परिवार बढ़ाने के लिए नहीं देश को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं राजनीति’

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि घर घर जाकर एनडीए सरकार की नाकामी को बताएं और लोगों से अपील करें कि इस बार इंडिया गठबंधन को विजयी बनाएं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने कहा कि सभी को आपसी मतभेद भूल कर एकजुट होकर काम करने की जरुरत है। हमें यह प्रण लेना होगा कि मधेपुरा से हमारे प्रत्याशी की जीत हो।

यह भी पढ़ें- अगर GAS CYLINDER में लगे आग तो भूल कर न डालें पानी और न ही गिराएं, बिहारशरीफ में….

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सदर विधायक प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि हमारे प्रत्याशी के लिए मधेपुरा सीट पर कोई चुनौती नहीं है। वे भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं। हमारी पार्टी नीतिगत निर्णय को लेकर अडिग है। हम बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओं को एक लाख रूपये प्रतिवर्ष देने वाले हैं। वहीं पार्टी में अंतरकलह के सवाल पर राजद विधायक सह पूर्व मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। ये बातें जानबूझ कर विरोधी हवा दे रहे हैं। इतना हीं नहीं विरोधी हमें बेवजह उलझाने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- JEHANABAD में अग्निशमन विभाग ने लोगों को दिया प्रशिक्षण

आलाकमान के निर्णय के साथ हम लोग एकजुट होकर मधेपुरा लोकसभा चुनाव अजेय बहुमत के साथ जीतेंगे। वही महागठबंधन प्रत्याशी डॉ कुमार चंद्रदीप ने कहा कि हमलोग ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रहे हैं। विकास और रोजगार हमारे नेता तेजस्वी यादव का मुख्य एजेंडा है। इसलिए क्षेत्र की जनता हमारे साथ है 17 साल बनाम 17 महीने में हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगार पढ़े युवाओं को 3 लाख नौकरी दिया है।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

INDIA

INDIA
INDIA
INDIA
INDIA

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel