अगर GAS CYLINDER में लगे आग तो भूल कर न डालें पानी और न ही गिराएं, बिहारशरीफ में….

बिहारशरीफ: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बिहारशरीफ सदर अस्पताल में अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच कर मरीज और स्वास्थ्यकर्मियों को अगलगी की स्थिति से निपटने का गुर सिखाया। इस दौरान अग्निशमन की टीम ने लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव और निपटने के लिए कई अहम् जानकारियां दी। खास कर घरेलू सिलिंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें- JAMUI में राजनाथ सिंह- कहा ‘परिवार बढ़ाने के लिए नहीं देश को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं राजनीति’

इस दौरान प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी अमरीक प्रसाद ने बताया कि आग लगने पर अक्सर लोग पानी डाल कर आग बुझाने की कोशिश करते हैं जिससे आग और फ़ैल जाती है। यदि घरेलु गैस सिलिंडर में आग लगे तो उस पर भीगा कपडा लपेट देना चाहिए जिससे आग बुझ जाती है। घरेलू सिलिंडर में अगर आग लगे तो उसके ऊपर आटा या मिट्टी भी डालने से आग बुझती है।

यह भी पढ़ें- JEHANABAD में अग्निशमन विभाग ने लोगों को दिया प्रशिक्षण

ध्यान रखें की आग लगने की स्थिति में सिलिंडर को गिराना नहीं चाहिए। सिलिंडर गिराने की स्थिति में ब्लास्ट का डर रहता है। हमेशा रात में गैस सिलिंडर के रेगुलेटर को बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम छोटी छोटी सावधानी बरतेंगे तो कई बड़ी घटनाओं से बच सकते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GAS CYLINDER

GAS CYLINDER
GAS CYLINDER

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...