कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को देखते हुए आज यानी 24 अप्रैल को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में इंडिया गठबंधन (India Alliance) की बड़ी बैठक होने वाली है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की जा रही है। बैठक में कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) को गठबंधन में शामिल करवाने को लेकर भी मंथन हो सकती है। इस बैठक में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित वामदल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि दोपहर एक बजे से बैठक होगी।

Goal 4 22Scope News

बैठक में पहली बार सीटों को लेकर औपचारिक बातचीत की जाएगी

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में पहली बार सीटों को लेकर औपचारिक बातचीत की जाएगी और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने पर चर्चा होगी। बैठक के बाद सभी नेता संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता भी करेंगे। महागठबंधन की बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामदलों के बीच सीट शेयरिंग को काफी कुछ फाइनल हो सकता है। महागठबंधन की बैठक में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर विशेष रूप से चर्चा होगी। बैठक के दौरान कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के जरिए ही महागठबंधन के अंदर सीटों से लेकर चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

यह भी देखें :

RJD ऑफिस में 17 अप्रैल को हुई थी बैठक

आपको बता दें कि बीते 17 अप्रैल को पटना के राजद दफ्तर में महागठबंधन की पहली करीब तीन घंटे तक चली थी। इस बैठक दौरान तेजस्वी यादव को समनव्य समिति का अध्यक्ष चुना गया था। हालांकि पिछली बैठक में भी कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने महागठबंधन के सीएम फेस पर सीधे कोई जवाब नहीं दिया था, लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि तेजस्वी ही महागठबंधन को लीड करेंगे। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा था कि सीएम फेस पर कोई कंफ्यूजन नहीं है। सब एक ही दिन जान जाएगा। थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए। पिछली बैठक के दौरान भी महागठबंधन ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस कर बैठक से जुड़ी जानकारी दी थी।

यह भी पढ़े : India गठबंधन में बन गई बात? लंबी बैठक के बाद मुकेश सहनी समेत कांग्रेस ने कहा…

विवेक रंजन की रिपोर्ट 

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...