पटना: लोकसभा चुनाव के लिए राजद ने अपने 23 सीटों में 22 सीट पर उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर दी थी लेकिन सीवान सीट पर संस्पेंस रखा था। अब रविवार को राजद ने अपने खाते के सीवान सीट पर फैसला कर लिया और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी को टिकट दे दिया है। बता दें कि राजद इस सीट पर पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब को टिकट देने की पेशकश की थी लेकिन हीना शहाब ने साफ शब्दों में कह दिया कि वे सीवान सीट से निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगी।
यह भी पढ़ें- शिक्षक नेता ने CM को लिखा पत्र, शिक्षक को दें या छुट्टी या फिर….
काफी असमंजस की स्थिति बनी रहने के कारण राजद नेतृत्व इस सीट पर कोई फैसला नहीं ले पा रही थी। लेकिन अंत में जब हीना शहाब के साथ बात नहीं बनी तो राजद ने अवध बिहारी चौधरी को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि हीना शहाब पहले भी राजद की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं और उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा था।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
RJD
RJD
RJD
Highlights







