Advertisment

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

रोहतास : सराय गोला रोड के वार्ड संख्या-28 सासाराम में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुआ, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए. नगर थाना क्षेत्र हुए इस मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. दोनों पक्षों से घायल लोगों को रिश्तेदारों की मदद से सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया है. जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले विवाद हुआ फिर देखते ही देखते लाठिया और रॉड भी चलने लगा, जिससे कुछ देर तक वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. दोनों ओर से चल रहे रॉड और लाठियां में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. मामले में नगर थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है पीड़ित पक्षों के रिश्तेदार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुआ है.

रिपोर्ट : दयानंद तिवारी

नालंदा : नीतीश कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, लोगों की भी सुनी शिकायतें

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...