Advertisment

शहीद सुशांतो सेनगुप्ता का मनेगा शहादत दिवस

धनबाद/निरसा : रविवार को निरसा के पांडरा मोड स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में 5 अक्टूबर को शहीद सुशांतो सेनगुप्ता के शहादत दिवस को मनाने को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. प्रेसवार्ता में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे. प्रेसवार्ता के दौरान विधायक अपर्णा सेनगुप्ता मासस और हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. विधायक ने कहा कि शहीद सुशांतो सेनगुप्ता जनता के रहनुमा थे. जनता उनको काफी पसंद करती थी. जनता और असहाय लोगों के लिए हमेशा खड़े रहते थे. उनके प्रति लोकप्रियता को देखते हुए विरोधियों के पसीने छूटने लगे थे.

सीबीआई के जांच के दौरान साफ हो गया कि इस हत्याकांड के पीछे मासस का हाथ था और हत्याकांड में शामिल कुछ लोग जेल भी गए. राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की महिला विरोधी, रोजगार विरोधी, छात्र विरोधी, संविधान विरोधी की हेमंत सरकार को हटाने का काम करें. 5 अक्टूबर को रामकनाली स्थित शहादत स्थल पर पहुंचकर शहीद सुशांतो सेनगुप्ता को सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कष्ट करें.

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...