Mamta Banerjee के भतीजे सांसद अभिषेक के खिलाफ भाजपा ने उतारा पुराना प्रत्याशी

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamta Banerjee बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भाजपा ने काफी मंथन के बाद मंगलवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक के खिलाफ भाजपा से उतरने वाले प्रत्याशी को लेकर राज्य के सियासी हलके में बीते काफी समय से अटकलों का बाजार गरम था। अब भाजपा ने इस पर विराम लगाते हुए अभिजीत दास उर्फ बॉबी को डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वह पहले भी इसी सीट पर अभिषेक से टक्कर ले चुके हैं।

तृणमूल कांग्रेस में सुप्रीमो Mamta Banerjee के बाद नंबर दो के कद के माने जाने वाले सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ प्रतिपक्षी खेमे से उतरने वाले प्रत्याशी को लेकर सियासी हलके के साथ ही भाजपा में भी खासी गहमागहमी थी। बीते लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रचार और मतदान को दौरान यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाएं भी हुई थी। उन मौके पर डायमंड हार्बर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में छाया हुआ था। इस बार भाजपा ने राज्य के 42 लोकसभा सीटों में से इससे पहले तक अपने 41 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी थी। सिर्फ इसी सीट पर संभावित प्रत्याशी को लेकर भगवा ब्रिगेड के रणनीतिकारों में लगातार मंथन जारी था।

Mamta Banerjee के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 2014 में भी लड़ चुके हैं बॉबी

Mamta Banerjee  के भतीजे के खिलाफ भाजपा से प्रत्याशी बने अभिजीत दास उर्फ बॉबी राज्य की राजनीति में कोई खास चर्चित राजनीतिक चेहरा नहीं हैं। वह संगठन में दक्षिण 24 परगना जिला भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2014 में भी वह इसी सीट से अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी थे। उन्हें तब दो लाख से कुछ अधिक वोट मिले थे जबकि अभिषेक बनर्जी को 5 लाख वोट मिले थे। उसके बाद 2019 में भाजपा ने नीलांजन राय को इस सीट से प्रत्याशी बनाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में इस बार काफी मंथन के बाद पार्टी ने अपने पुराने भरोसेमंद पर ही बतौर प्रत्याशी भरोसा जताया है।

Also Read : Mamta Banerjee Car Accident :कोलकाता लौट रही ममता बनर्जी की कार का एक्सीडेंट

 

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...