बांकीपुर उपचुनाव : BJP प्रत्याशी अभिषेक के समर्थन में NDA का शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्री सहित सभी सहयोगी दलों के नेताओं ने भरी जीत की हुंकार

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) समर्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ के नामांकन के बाद स्काउट एंड गाइड मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में एनडीए की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। सभा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता संजय पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सहित एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी नेताओं ने एक स्वर में BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया

सभी नेताओं ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। ‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यहां बूथ स्तर पर काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ता को भी टिकट देकर चुनाव लड़ाया जाता है। अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ इसका जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि बांकीपुर पीढ़ियों से भाजपा का गढ़ रहा है और यहां के हर घर का भाजपा से आत्मीय संबंध रहा है। पिछले 15 वर्षों में बांकीपुर का जो विकास हुआ है, वह भाजपा और एनडीए सरकार की नीतियों का परिणाम है।

NDA 1 22Scope News

BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हमेशा बांकीपुर की जनता के सुख-दुख में साथ रहे हैं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हमेशा बांकीपुर की जनता के सुख-दुख में साथ रहे हैं और अब अभिषेक कुमार उसी विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। संजय सरावगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन नेताओं को बांकीपुर की जनता पहचानती तक नहीं, वे चुनाव लड़ने आ गए हैं। अभिषेक कुमार हर वार्ड और हर परिवार से जुड़े हुए हैं, जबकि विपक्षी उम्मीदवारों का स्थानीय जुड़ाव ही सवालों के घेरे में है। उन्होंने विपक्ष के नेताओं के पुराने राजनीतिक दावों की याद दिलाते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और चुनाव में करारा जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा- अभिषेक कुमार भाजपा के प्रत्याशी हैं, लेकिन वे पूरे NDA परिवार के साझा उम्मीदवार हैं

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि अभिषेक कुमार भाजपा के प्रत्याशी हैं, लेकिन वे पूरे एनडीए परिवार के साझा उम्मीदवार हैं। गठबंधन के सभी पांचों घटक दल पूरी मजबूती के साथ उनके समर्थन में चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव अभियान में जुटने का आह्वान किया।

NDA 22Scope News

उपेंद्र कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा- NDA प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की जीत उतनी ही निश्चित है

‎राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की जीत उतनी ही निश्चित है, जितना पूर्व दिशा से सूर्य का उदय होना। उन्होंने कहा कि जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ है तथा बांकीपुर में एक बार फिर एनडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।

‎लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा- NDA पूरी तरह संगठित और मजबूत है

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा कि एनडीए पूरी तरह संगठित और मजबूत है। उन्होंने कहा कि मुकाबले में कोई चुनौती दिखाई नहीं देती, लेकिन चुनाव को हमेशा गंभीरता से लड़ना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर तक जाकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क करें और अभिषेक कुमार को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं।

NDA 2 22Scope News

NDA की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं – प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि एनडीए की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से पूर्ण समन्वय के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता विकास, विश्वास और सुशासन के पक्ष में मतदान कर एनडीए प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा “बंटी” को ऐतिहासिक विजय दिलाएगी।

इस खास मौके पर CM सम्राट के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री, कई सांसद और NDA के बड़े नेता रहे मौजूद

‎इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, सांसद संजय जयसवाल, सांसद शांभवी चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, संजय गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय मयूख, पटना मेयर सीता साहू सहित एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार लड़ेंगे चुनाव

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...