बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार दो दिवसीय दौरे पर मुंगेर के तारापुर पहुंचें। साथ में, पूर्व मंत्री शैलेश कुमार भी थें। मनरेगा से बन रहे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। बाद में मीडिया को बताया कि वे दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर आज तारापुर पहुँचे है। पत्रकारों द्वारा चुनाव के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि तारापुर सीट पर पहले भी जदयू का उम्मीदवार था और इस बार भी जदयू से ही उम्मीदवार होगा।
जिले के तारापुर विधान सभा सीट में जदयू के पूर्व मंत्री मेवा लाल चौधरी के दिवंगत होने के बाद सभी दलों की नजरें तारापुर विधानसभा सीट पर है। उपचुनाव में अपने सीट को बचाने की कवायद एनडीए ने तेज कर दी । पिछले दस दिनों के अंदर एनडीए के चार-चार दिग्गज नेताओं का तारापुर दौरा से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।







