भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी, रिश्वत लेते निगरानी विभाग के हत्थे चढ़े एडिशनल SHO

पटना : पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पटना पुलिस के एडिशनल एसएचओ अर्जुन यादव को निगरानी विभाग की टीम ने सात रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला तब शुरू हुआ जब शमशाद आलम नाम के व्यक्ति पर ‘गेसिंग’ चलाने का आरोप लगाकर उसे पहले जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद शमशाद पर फिर दबाव बनाया गया।

परेशान होकर शमशाद आलम ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की

आरोप है कि एडिशनल एसएचओ अर्जुन यादव ने उससे कहा कि वह दोबारा गेसिंग का काम शुरू करे और नियमित रूप से नजराना देता रहे। परेशान होकर शमशाद आलम ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही अर्जुन यादव वर्दी में अपनी गाड़ी से बुद्ध मूर्ति के पास नजराना लेने पहुंचे, निगरानी की टीम ने उन्हें मौके पर ही सात हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

Patna Police 1 22Scope News

कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है

इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अब आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना एक बार फिर सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Patna Police 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : DDC बृजेश कुमार के कई ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम छापेमारी

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...