मनोज झा का मोदी पर हमला, कहा- संविधान में संशोधन हो सकता है बदल नहीं सकते

पटना : मनोज झा का मोदी पर हमला – राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश कार्यालय में आज थोड़ी देर पहले पार्टी के प्रवक्ताओं ने प्रेसवार्ता की। इसमें राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा, प्रवक्ता एजाज अहमद और प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी शामिल हुए। सांसद मनोज झा ने सबसे पहले प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामना दी। साथ ही आरएसएस और बीजेपी पर जबदरस्त हमला किया।

मनोज झा ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नौ वर्ष पहले संविधान की समीक्षा की बात कही थी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किताब का जिक्र किया बल्कि संविधान को नहीं मानने वाली किताब थी। लालू यादव ने बिहार के कोने-कोने तक ये बात पहुंचाने का संदेश दिया था। आज पुनः वैसी ही स्तिथि है। भारत का संविधान दिखाते हुए मनोज झा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो संविधान बदलने की बात करते हैं। ये संविधान सबकी गारंटी लेता है। शिक्षा और रोजगार सहित सभी मुद्दों की गारंटी देती है।

राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को बदलने की बात करते हैं। संविधान में संशोधन हो सकता है, आप बदल नहीं सकते हैं। ये लोग आरक्षण खत्म करने वाले हैं। देश की जनता इसका ख्याल रखें। ये संविधान नहीं रहेगा तो देश नहीं रहेगा। बस नागपुर के विधान रहेगा। देश की जनता को संविधान बचाना है। हमारा संकल्प पत्र में सब कुछ संविधान से लिया गया है। प्रधानमंत्री इस पर क्यूं नहीं बोलते हैं। अपने लोगों से क्यों नहीं कहते हैं कि इस पर कोई कुछ नहीं बोलेगा। काम का अधिकार हमारा मौलिक अधिकार है, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इसका जिक्र कर रहे हैं।

मनोज झा का मोदी पर हमला –

राजद नेता ने कहा कि संविधान बचाने का चुनाव है ये सबको एक साथ आना होगा। हम समानता की बात करते हैं। ये उत्पीड़न वाले है, इनको उत्पीड़न पसंद हैं। प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर मनोज झा ने कहा की यहीं प्रधानमंत्री दो करोड़ नौकरी की बात देने की कर रहे थे। लोगों ने वोट किया क्या हुआ। इनके बातों पर कौन भरोसा करेगा। मोदी अभी भी वक्त है जो बयान दे रहें है उनके टिकट काट दीजिए। सिर्फ बयान दे रहें है उन पर विश्वास कौन करेगा। बिहार में नौकरी का मतलब तेजस्वी यादव हैं और यहां प्रधानमंत्री इसपर बात नहीं कर रहें है। हमें प्रचार मंत्री मिले हैं।

मनोज झा ने कहा कि नरेंद्र मोदी मोदी को आइना लेकर चलना चहिए, रोजगार और मणिपुर के मुद्दे पर क्यों नहीं बोल रहे हैं। आइना उनको सच दिखाएगा। लालू यादव जनसभा में नहीं जाने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि लालू यादव नहीं होते तो बयान देने वाले आज कुर्सी पर नहीं बैठते। इंडी गठबंधन के नेता एक मंच पर नहीं है उसको लेकर उन्होंने कहा कि अभी बड़ी-बड़ी रैली होगी थोड़ा इंतजार कीजिए। मनोज झा ने कहा सीएम नीतीश कुमार अपने प्रत्याशी के प्रचार में नहीं जा रहे हैं। इससे मुझे भी दुख है और जेडीयू के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भी खुशी नहीं है।

यह भी पढ़े : RJD ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img