Advertisment

RJD ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

पटना : लोकसभा चुनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैस सभी पार्टी रैली करने में व्यस्त हो गई है। दो चरण के नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है।

40 लोगों की सूची जारी की गई है

इस सूची में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम शामिल है। सूची में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, देवेंद्र यादव, उदय नारायण चौधरी, राज्यसभा सांसद मनोज झा, कांति सिंह, श्याम रजक, फैयाज अहमद, मोहम्मद फारूक, अनीता देवी और सुनील कुमार सिंह भी शामिल है। सूची में भाई वीरेंद्र, समीर कुमार महासेठ और शक्ति सिंह यादव को भी जगह मिली है।

यह भी पढ़े : राजद कार्यालय पहुंची उम्मीदवार बीमा भारती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Trikut Ropeway Deoghar: अब बदलेगा देवघर का पर्यटन नक्शा, त्रिकुट रोपवे...

Trikut Ropeway Deoghar: अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और पहाड़ी इलाकों के लिए मशहूर झारखंड, टूरिज्म सेक्टर में अपनी एक नई पहचान बनाने की...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मिला राष्ट्रीय...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद के डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें 'फेम इंडिया-एशिया...

पटना में Patliputra Greenfield Satellite Township 2047 पर मंथन, भविष्य के...

पटना में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। समेकित शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार आधारित टाउनशिप पर जोर...