Breaking : 5 जिलों का पारा 40 के पार, 14 जिलों में लू चलने का अलर्ट

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच मौसम भी बिहार में गजब करवट बदल रहा है। बिहार में गर्मी कहर बरपा रहा है। बिहार मौसम विभाग की माने तो पांच जिलों का पारा 40 के पार रहा। 14 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 18 से 21 अप्रैल तक हीट वेव चलेगी। शेखपुरा 41.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा।

आपको बता दें कि पटना सहित राज्य के अधिकतम शहरों में लोग गर्मी से काफी परेशान रहे। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। अगले तीन-चार दिनों के मौसम पूर्वानुमान में हवाओं का प्रभाव बढ़ने का है। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल तक राज्य के 14 जिलों में उष्ण लहर की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़े : बिहार के 24 जिलों में आज लू का अलर्ट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार गौतम और अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img