तेज रफ्तार बाइक सवार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

सुपौल : सुपौल सदर थाना क्षेत्र के गौरवगढ़ चौक पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। जिससे उस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान स्थानीय गौरवगढ़ निवासी 30 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं घटना के विरोध में अक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।

तेज रफ्तार बाइक सवार ने व्यक्ति को मारी टक्कर :

परिजनों ने बताया कि विकास घर से तैयार होकर काम पर जा रहा था तभी तेज गति से जा रही एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे विकास की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पिपरा सुपौल पथ को गैरवगढ चौक पर सड़क जाम कर दिया है। जिससे इस पथ में आवाजाही ठप्प हो गई है।

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाम कर्ता को समझाने बुझाने में जुट गए हैं। थानाध्यक्ष अरुण कुमार के समझाने बुझाने और समुचित आश्वासन के बाद जाम हटा दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : स्कूल में नामांकन से मना करने पर भड़के छात्र, सड़क जाम कर किया हंगामा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

तेज रफ्तार बाइक सवार ने व्यक्ति को मारी टक्कर

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...

Jharkhand MBBS Admission Scam: फर्जी प्रमाणपत्र से दाखिले की CID जांच...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में फर्जी जाति, ईडब्ल्यूएस और निवास प्रमाणपत्र के आधार पर दाखिले की जांच CID करेगी। रिम्स ने 2027 सत्र से...

NEET UG Re-Exam 2026: फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप, सभी अभ्यर्थियों...

एनटीए ने री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक मिलेंगे।...