स्कूल में नामांकन से मना करने पर भड़के छात्र, सड़क जाम कर किया हंगामा

सुपौल : सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत कबीर कृपानाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर में नामांकन के लिए पहुंचे दर्जनों छात्रों को शिक्षकों ने लौटा दिया। इससे छात्रों में भारी आक्रोश है। विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ भड़के छात्रों ने शुक्रवार को स्कूल के सामने एसएच-91 जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। सड़क जाम व हंगामा कर रहे छात्रों का कहना है था कि कृपानाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर में 9वीं कक्षा में नामांकन नहीं लिया जा रहा है और नदी पार कर उच्च विद्यालय नन्ही टोला में नानांकन लेने कहा जा रहा है।

बच्चों का कहना है कि उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर उनके घर से मात्र एक किलोमीटर है जबकि उच्च विद्यालय नन्ही टोला नदी पार कर पांच किलोमीटर से अधिक जाना पड़ेगा। वहीं छात्रों का गुस्सा का शिकार राहगीरों को झेलना पड़ा क्योंकि एक घंटे से अधिक छात्रों ने रोड जाम रखा। वहीं सड़क जाम होने की सूचना के बाद छातापुर के अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे।

इसके बाद स्कूल प्रबंधन से बातचीत की गई और विद्यार्थियों को आश्वासन दिया गया कि सभी छात्रों का नामांकन किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त प्रयास पर विद्यार्थियों ने सड़क को जाम मुक्त किया। मौके पर छातापुर के पंचायत समिति सदस्य भवेश यादव ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के आश्वासन के बाद जाम हटा है और बच्चों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही नामांकन लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव को लेकर सुपौल जिला प्रशासन है तैयार, डीएम ने कहा…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

इमरान खान की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...